Search

 
 
 

धनबाद : पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में एसडीपीओ से मिला प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल

 
ग्रामीण सिटी एसपी ने की थानेदार से पूछताछ, पत्रकारों ने की उचित कार्रवाई की मांग Katras : बाघमारा के थानेदार नीतीश अश्विनी द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार साव से दुर्व्यवहार के मामले में गुरुवार 6 जुलाई को कतरास, बाघमारा प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू से मिला और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. पत्रकारों ने थाना प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर एसडीपीओ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि थानेदार द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना उचित नहीं है. कहा कि बाघमारा थाना प्रभारी से उन्होंने इस मामले में जवाब तलब किया है. ग्रामीण सिटी एसपी मैडम ने भी थाना प्रभारी से पूछताछ की है. इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है.  वह स्वयं बाघमारा थाना जाएंगी और आवश्यकता पड़ी तो दोनों के बीच वार्ता कराई जाएगी. एसडीपीओ के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने सहमति जताई. प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने घटना को काफ़ी दुखदाई बताते हुए कहा कि पत्रकारों के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करे, अन्यथा पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडेय, जीतेंद्र जीतू, मुन्ना यादव, निकेश पांडेय, जीतेंद्र पांडेय, दीपक गुप्ता, अजय कुमार, भोला झा, राजा खान, कलाम, सूरज देव मांझी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-oustees-continue-to-protest-managements-offer-of-talks-rejected/">धनबाद

: डीवीसी के विस्थापितों का धरना जारी, प्रबंधन का वार्ता प्रस्ताव ठुकराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही