Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दपू रेलवे मेंस के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा

Mahuda: महुदा (Mahuda) दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस महुदा भागा शाखा के मंडल संयोजक रवि चटर्जी आद्रा मंडल के शाखा सचिव संजय कुमार, देवदास चट्टराज, अचिंत्य कर्मकार, पुरुलिया शाखा के गोरखनाथ यादव, गार्डेनरीच शाखा के अलावा यूनियन के कई पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी से जोनल कार्यालय कोलकाता में मिला व उन्हें मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कर्मचारियों की लंबित बकाया यात्रा भत्ता, रात्रि ड्यूटी भत्ता, लीव इनकैशमेंट भत्ता का जल्द भुगतान करने का अनुरोध किया गया है. हाउस रेंट अलाउंस आदि की प्रक्रिया को सरल बनाने, आद्रा मंडल के अस्पताल में कुछ और चिकित्सकों की नियुक्ति व इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैनो के लिए गैंग हर्ट को मॉडर्न बनाने का भी आग्रह किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नव-वर्ष की शुभकामनाएं भी दी. जीएम ने मांग पत्र पर सहानुभुति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल ने जोनल कार्यालय कोलकाता में जीएम पीसीपीओ, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर, प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डॉयरेक्टर और सभी पीएचओडी से ग्निलकर उनको फूलों का गुलदस्ता और मिठाइयां भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. महुदा भागा के शाखा सचिव संजय कुमार ने बताया कि महुदा रेलवे स्टेशन में माह फरवरी के अंतिम सप्ताह में जीएम मैडम का वार्षिक निरीक्षण तय है. हाल ही में आद्रा मंडल के डीआरएम ने महुदा का निरीक्षण भी किया था. उस समय भी कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दो को लेकर डीआरएम से मांग की गई थी. कांग्रेस मेंस यूनियन के अधिकारियों के प्रयास से महुदा भागा के कर्मचारियों में उम्मीद जगी है. जल्द ही उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही