Search

धनबाद : दिल्ली की साइबर पुलिस पहुंची कुमारधुबी, दो युवकों से की पूछताछ

मुख्य आरोपी पैसे के ट्रांजैक्शन के लिए इन युवकों के बैंक खातों का करता था इस्तेमाल
Maithon : छह लाख साइबर ठगी के एक मामले में शनिवार 23 सितंबर को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम कुमारधुबी पहुंची. ठगी मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल दो युवकों से देर शाम तक पूछताछ की गयी. पूछताछ में दोनों युवकों ने टीम को ठग बुबाई रविदास व विशाल रविदास का नाम बताया. कहा कि दोनों से जान पहचान थी. जिसका फायदा उठाकर दोनों ने हमलोगों के नाम से बैंक में खाता खुलवाया. कहा कि मामा व अन्य रिश्तेदारों का खाते में रूपया आएगा. इसके एवज में तुम लोगों को कुछ रूपये दिये जायेंगे. यह पूछने पर कि रूपया कहां से और कैसे आयेगा, यह नहीं बताया. इसके बाद रूपया खाते में आया. हमलोग लालच में आ गये. साथ में जाकर रूपये निकाले और हमलोगों को एक-एक हजार रूपये दिये गये. ऐसा तीन चार बार हुआ. हमलोगों का ठगी से कोई लेना देना नहीं है. पूछताछ के बाद दोनों युवकों को गवाह बनाकर छोड़ दिया गया. टीम ने बताया कि छह लाख ठगी मामले में बुबाई रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल युवकों से पूछताछ के लिये टीम आई थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-baba-ganinath-puja-celebrated-with-pomp/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp