Baghmara : बाघमारा (Baghmara) दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार 25 अगस्त को बाघमारा कॉलेज के छात्र को साइबर क्राइम के आरोप में पकड़ा. स्नातक सेमेस्टर सिक्स की परीक्षा दे रहे आदर्श कुमार नामक छात्र को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई. वही घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि दिल्ली सोनिया निवासी राजपाल सिंह के खाते से साइबर ठग ने 15 लाख 50 हज़ार रुपये निका लिये थे. उन्होंने दिल्ली साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद दिल्ली साइबर पुलिस अपराधी की तलाश में कतरास के काको पहुंची, जहां से मालूम हुआ कि युवक बाघमारा कॉलेज में परीक्षा दे रहा है. वहीं से युवक को हिरासत में ले कर दिल्ली पुलिस साथ ले गई. [wpse_comments_template]
धनबाद : साइबर क्राइम में बाघमारा कॉलेज के छात्र को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
Last Updated: Aug 25, 2022 12:00 AM (IST)