Search

 
 
 

धनबाद : साइबर क्राइम मामले में दिल्ली पुलिस पहुंची कुमारधुबी

 
एक युवक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
Maithon : दिल्ली पुलिस की टीम साइबर क्राइम के मामले में रविवार 13 अगस्त को कुमारधुबी ओपी पहुंची. कुमारधुबी पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस की टीम कालीमण्डा स्थित एक साइबर कैफे पहुंची. जहां से कुछ अहम जानकारी लेकर बरडंगाल गयी. वहां से बुबाई रविदास नामक युवक को पकड़ कर कुमारधुबी ओपी लाया गया. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में बुबाई रविदास ने खुद को निर्दोष बताया. कहा कि उसके एकाउंट का इस्तेमाल हुआ है. बुबाई ने उन युवकों का भी नाम बताया है, जिसने उसका बैंक एकाउंट इस्तेमाल किया. पुलिस उन युवकों की तलाश में जुटी है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया. कहा कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-krida-bhartis-online-sports-knowledge-test-on-september-3/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : क्रीड़ा भारती की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 3 सितंबर को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही