Search

 
 
 

धनबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने ठेकेदार सुल्तानिया पर ठोंका मुकदमा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर सरिता सिन्हा ने सरायढेला निवासी अमित कुमार सुल्तानिया प्रोपराइटर मेसर्स निर्माण ट्रेडर्स के विरुद्ध अदालत में सोमवार 5 सितंबर को रंगदारी, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया. धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने वरीय अधिवक्ता शाहनवाज की दलील सुनने के बाद सरायढेला थाना को एफ आई आर दर्ज कर अनुसंधान करने का आदेश दिया है.

  क्या है आरोप

श्रीमती सिन्हा के अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग के बच्चों को पढ़ाने के लिए जगजीवन नगर में भवन का निर्माण करा रहा है. निर्माण ट्रेडर्स के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल का समझौता हुआ था. शिकायतवाद के मुताबिक निर्माण ट्रेडर्स ने समझौते के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया. निर्माण कार्य पूरा भी नहीं किया और 7 करोड़ 92 लाख का भुगतान भी प्राप्त कर लिया. श्रीमती सिन्हा ने आरोप लगाया है कि समझौते के मुताबिक काम नहीं करने के बाद भी चार-पांच करोड़ रुपये और मांग कर रहे हैं. इसके लिए विभिन्न तरह से दबाव और धमकी दे रहे हैं. सिन्हा का आरोप है कि निर्माण ट्रेडर्स और उसके प्रोपराइटर व अन्य उन्हें मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-day-was-celebrated-in-the-schools-of-agyarkund-block/">धनबाद

: एग्यारकुंड प्रखंड के स्कूलों में रही शिक्षक दिवस की धूम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही