Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर पूर्वी, पश्चिमी व अमरपुर में पर्याप्त जलापूर्ति की मांग

 

मुखिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता से मिला

Govindpur : गोविंदपुर पूर्वी, पश्चिमी व अमरपुर पंचायत में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार व पर्याप्त जलापूर्ति को लेकर पश्चिमी की मुखिया ममता देवी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार 25 अगस्त को पेयजल एवं स्वच्छता धनबाद प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भेलाटांड़ से 1.25 एमएलडी पानी प्रतिदिन गोविंदपुर को दिया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है. इस कारण सभी क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. तीन दिन दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है. क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जलापूर्ति योजना की पाइप में लिकेज व अन्य गड़बड़ियों से भी जलापूर्ति बाधित हो जाती है. जलापूर्ति सामान्य रहने पर भी प्रेशर कम रहता है. गोविंदपुर को प्रतिदिन न्यूनतम 2.50 एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी चाहिए. गोविंदपुर के पंचायत प्रतिनिधि कई बार बैठक एवं वार्ता कर जलापूर्ति बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. सांसद पीएन सिंह ने भी 18 अप्रैल 2023 को पत्र लिखा था और तत्कालीन कार्यपालक अभियंता ने जलापूर्ति बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था.  परंतु अब तक जलापूर्ति बढ़ नहीं सकी है. पुरानी खुदिया जलापूर्ति योजना बेकार पड़ी है. मुखिया ने गोविंदपुर को प्रतिदिन 2.50 एमएलडी जलापूर्ति, प्रेशर बढ़ाने, बेकार पड़ी खुदिया जलापूर्ति योजना को चालू करने एवं खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की. श्री होरो ने सकारात्मक आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक, पप्पू विश्वकर्मा, गोवर्धन गोराई, अनिकेत कुमार, अयूब अंसारी, मुमताज अंसारी, शत्रुघ्न साव, लोदेम अंसारी, भोला गुप्ता,सुरेश भगत, पिंटू विश्वकर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही