Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में प्रस्तावित सेल्फी प्वाइंट में बदलाव की मांग

Advertisement
Advertisement
धनबाद की जगह आई लव सिंदरी लिखने की मांग
Sindri : सिंदरी शहर के सौंदर्यीकरण के तहत धनबाद नगर निगम सिंदरी के अटल चौक और वीर कुंवर सिंह चौक पर सेल्फी प्वांइट बना रहा है. इन दोनों सेल्फी प्वाइंट में आई लव धनबाद लिखा जाएगा. जिसपर विरोध शुरू हो गया है. इसे लेकर सिंदरी वासियों ने धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से सिंदरी के सेल्फी प्वाइंट पर आई लव सिंदरी लिखे जाने की मांग की है. लोगें ने बताया कि सिंदरी एशिया महादेश में एक अलग स्थान रखता है. यहां में एशिया का पहला खाद कारखाना खोला गया था. भाजपा नेता शैलेश सिंह व दिनेश सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम को लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए. निगम आइ लव सिंदरी के नीचे डीएमसी लिखकर इसे पूरा कर सकता है. कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू द्वारा बसाए गए सिंदरी की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए सेल्फी प्वाइंट्स पर आई लव सिंदरी ही लिखा जाना चाहिए. राजद नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव ने कहा कि धनबाद के हरियाली वाले क्षेत्रों में सिंदरी का प्रथम स्थान है. सेल्फी प्वांइटों में आई लव सिंदरी लिखा ही जाना चाहिए. यह">https://lagatar.in/dhanbad-senior-congress-leader-of-sindri-ramdev-rai-passed-away/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदेव राय का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही