Search

 
 
 

धनबाद: छात्रा उषा के आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच की मांग

 

दलित शोषण मुक्ति मंच ने दिया धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : रणधीर वर्मा चौक पर दलित शोषण मुक्ति मंच व सामाजिक संगठनों ने 23 अगस्त बुधवार को धरना दिया व छात्रा उषा कुमारी के आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच की मांग की. धरना में मौजूद दलित शोषण मुक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवबालक पासवान व महामंत्री दिनेश रविदास ने कहा कि विगत 10 जुलाई को धनबाद के तेतुलमारी स्थित संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा उषा कुमारी को स्कूल की शिक्षिका ओर प्राचार्य ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी. छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह बिंदी लगा कर स्कूल गई थी. उन्होंने कहा कि सारी जानकारी छात्रा के सुसाइड नोट से मिली है, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. परंतु अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई. आत्महत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर धनबाद उपायुक्त को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. धरना में झरना देवी,  बोकारो जिला कमेटी के सचिव मनोज पासवान, रघुनंदन बाउरी, शशि कुमार पासवान, ओम प्रकाश पासवान, रघुनंदन बाउरी, संतोष कुमार दास, वासुदेव ऋषि आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही