Search

 
 
 

धनबाद : मुगमा स्टेशन मे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, सांसद को सौपा ज्ञापन

 
उत्तर बिहार के लोगों को होती है परेशानी, सांसद ने रेलवे से वार्ता करने का दिया भरोसा
Nirsa : हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का मुगमा स्टेशन मे ठहराव के लिए मुगमा और उसके आसपास के क्षेत्रो के ग्रामीणों ने बुधवार 13 सितंबर को रेलमंत्री के नाम धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा. सांसद  ने ग्रामीणो को अश्वासन दिया कि इसे लेकर वो रेलवे से वार्ता करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालो मे राम सागर ठाकुर, संजय सिंह, जयनन्दन कुमार, सिकंदर ठाकुर, अजय राम, छोटु कुमार व अन्य शामिल थे. बता दें कि मुगमा-थापरनगर व उसके आसपास के क्षेत्रो के ग्रामीणो को उतरी बिहार जाने के लिए मुगमा से कोई ट्रेन नही है. पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने के लिए सभी को 8 से 10 किलोमीटर दूर अहले सुबह 3 बजे निकलना पड़ता है. कोरोना काल से पहले पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के पहले धनबाद आसनसोल की एक ईएमयू चलती थी. जिससे मुगमा थापरनगर और आसपास के ग्रामीण ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से कुमारधुबी जाकर कुमारधुबी स्टेशन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को पकड़ते थे. लेकिन कोरोना काल के समय से पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से पहले चलने वाली धनबाद-आसनसोल ईएमयू को बंद कर दिया गया है. क्षेत्र इंडस्ट्री व उद्योगो से भरा हुआ है. इसकी आबादी के 70 प्रतिशत ग्रामीण उतर बिहार के रहने वाले हैं. इन सभी को अपने गांव जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-was-shot-dead-due-to-personal-rivalry-in-upper-mandara-barora-police-caught-the-killer/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बरोरा के अपर मंदरा में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हत्यारे को दबोचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही