Search

 
 
 

धनबाद : पाथरडीह रेलवे स्टेशन पर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, विरोध-प्रदर्शन

 
Dhanbad : पाथरडीह रेलवे स्टेशन पर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर 24 अगस्त को पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया गया .पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने बताया कि कोरोना महामारी के समय बंद हुई स्वर्णरेखा एक्सप्रेस एक मई 2022 से प्रारंभ हो गई है. लेकिन, पाथरडीह स्टेशन पर इसका ठहराव बंद कर दिया गया है. पुनः ठहराव की मांग को लेकर 27 मई 2022 को उन्होंने मंडल रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की थी. मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य के द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया है कि किसी भी ट्रेन के ठहराव से संबंधित निर्णय रेलवे बोर्ड के अधीनस्थ है. अनूप साव ने कहा कि यात्रियों को सुविधा देना रेलवे का उत्तरदायित्व है. परंतु झरिया विधानसभा के लोगों के साथ रेलवे बोर्ड अन्याय कर रहा है. लोगों को उक्त ट्रेन को पकड़ने के लिए धनबाद जाना पड़ता है. जबकि उसी स्टेशन में धनबाद-बांकुड़ा मेमू पैसेंजर का ठहराव एवं टिकट भी निर्गत किया जा रहा है. जब पैसेंजर ट्रेन का ठहराव और टिकट दिया जा रहा है, तो स्वर्णरेखा का ठहराव क्यों नहीं किया जा रहा है, यह समझ से परे है. आक्रोश व्यक्त करने वालों में पूर्व पार्षद वीरेन गोराई, वीरेंद्र साहू, राजू वर्मा, पिंटू मंडल, सोनू गोराई, रमेश नोनिया, राजू यादव, अमित दास, जीतन गोराई, गुड्डू पासी, पप्पू सिंह, पिंटू बर्मन, रवि वर्मा, दुखा भगत, विनोद आदि थे. यह भी पढ़ें : उर्दू">https://lagatar.in/bbmku-the-examination-board-will-take-a-decision-on-the-dispute-of-writing-answers-in-urdu/">उर्दू

में उत्तर लिखने के विवाद पर परीक्षा बोर्ड लेगा निर्णय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही