Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ी मिठाइयों की मांग, नहीं हो रही गुणवत्ता की जांच

Advertisement
Advertisement

त्योहार के उत्साह में कहीं बिगड़ न जाए आपका स्वास्थ्य

Ravindra Kumar Dhanbad : शारदीय नवरात्र में महज दो दिन बचे हैं. धनबाद कोयलांचल में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हर सेक्टर में खरीदारी भी शुरू हो गई है. कारोबारियों को मिठाइयों का भी बड़ा आर्डर मिल रहा है. लेकिन शहर में लंबे समय से मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच बंद है. त्योहार पर बेची जाने वाली मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं या हानिकारक इसकी जांच अब तक शुरू नहीं हुई है. ऐसा तब है, जब दो दिन पहले ही एक ग्राहक ने हीरापुर की एक प्रतिष्ठित दुकान पर बासी और कीड़ा लगी मिठाई बेचने का आरोप लगाया था. जिले में त्योहार शुरू होते ही मिलावटी मिठाइयों का गोरखधंधा शुरू हो जाता है. कई बार अलग-अलग क्षेत्रों में मिलावटी मिठाइयों की खेप भी पकड़ी गई है. इसके बावजूद  इस बार पूजा पर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच नहीं होना चिंताजनक है. यह स्थिति तब है जब तीन-तीन विभागों में फूड इंस्पेक्टर का पोस्ट सृजित है।

जिले के तीन में से एक विभाग में हैं नियमित फूड ऑफिसर    

धनबाद जिले के तीन विभागों में फूड ऑफिसर का पद है, लेकिन महज एक में ही नियमित पदाधिकारी कार्यरत हैं. स्वास्थ्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर का पोस्ट लंबे समय से प्रभार में चल रहा है. बोकारो में पदस्थापित स्वेता लकड़ा को धनबाद का भी प्रभार मिला है. वह यहां सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में बैठती हैं. वहीं, नगर निगम में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर अनिल कुमार पदस्थापित हैं. इनका काम प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई को देखना है. इसके अलावा जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की भी जिम्मेवारी बनती है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में बेची जाने वाले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें, लेकिन वहां के पदाधिकारी को एसीबी ने घूस लेने के आरोप में पकड़ा था, जिसके बाद से पद खाली पड़ा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-members-of-sindri-handed-over-amrit-kalash-and-two-news-items-together-to-the-mlas-wife/">धनबाद

: सिंदरी के भाजपाइयों ने विधायक पत्नी को सौंपा अमृत कलश समेत दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

दुकानदार पैकेट पर नहीं लिखते एक्सपायरी डेट 

जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि हर मिठाई के पैकेट पर एक्सपायरी डेट लगाना अनिवार्य है. शुरुआती कुछ दिनों तक तो आदेश का पालन हुआ, लेकिन उसके बाद दुकानदार लापरवाह हो गए हैं. प्रतिष्ठानों में कई दिन पहले बनी मिठाइयों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. ज्ञात हो कि दवा, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेट जूस समेत कई अन्य खाने-पीने की चीजों की तरह मिठाइयों की भी एक्सपायरी डेट होती है. लेकिन दुकानदार ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं देते हैं और कई दिन पहले बनी मिठाइयां बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं.

जिले में जांच के लिए नहीं है लैब

करीब 30 लाख की आबादी वाले धनबाद कोयलांचल में 20 हजार से अधिक खाद्य पदार्थों के कारोबार हैं. इसके बावजूद खाद्य पदार्थों को जांच के लिए सैंपल नेशनल फूड लेबोरेट्री कोलकाता या फिर रांची के नामकुम स्थित फूड लैब भेजे जाते हैं. इतना बड़ा बाजार होने के बाद भी धनबाद में सैंपल की जांच के लिए कोई लैब नहीं है. बहुत पहले झमाडा में फूड सैंपल जाच के लिए लैब था, जो अब बंद है. दूसरे शहरों के लैब पर निर्भरता की वजह से समय पर सैंपल की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है.

प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन सैंपल कलेक्ट करेगी टीम : सीएस

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. सीबी प्रतापन ने बताया कि बीते दिनों एक ग्राहक को खराब मिठाई देने का मामला सामने आया था. खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है. प्रतिदिन अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-to-remove-encroachment-in-bank-mod-fine-of-rs-20-thousand-collected/">धनबाद

: बैंक मोड़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 20 हजार रुपए वसूला जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही