Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नागरिक मंच की आमसभा में राधानगर को प्रखंड बनाने की उठी मांग

Mahuda : राधानगर को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर रविवार 9 अप्रैल की संध्या राजकीयकृत मध्य विद्यालय पदुगोड़ा में नागरिक मंच महुदा की ओर से एक आमसभा का आयोजन किया गया. संयोजक सह पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने कहा कि प्रखण्ड बनने से महुदा क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सहुलियत होगी. पंचायत के अधिकारियों को पांच पांच पंचायतों का जिम्मा दिया गया है जससे विकास अवरूध हो रहा है. पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि ग्रामीणों को समय नहीं दे पा रहें हैं. युवाओं को एक प्रमाण पत्र बनाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है. शंकर रवानी ने कहा कि राधानगर प्रखंड बनाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है सभी को मिलकर इस आन्दोलन को सफल बनाना होगा. पूर्व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने कहा कि नागरिक मंच महुदा के बैनर तले हर गांव में जागरुकता कार्यक्रम अभियान चलाया जाए. मौके पर सुरेश सिंह, असीम कुमार महतो, राजेश कुमार, बीरबल बाउरी, मदन दास, सीताराम महतो, राज महतो, रामचन्द्र यादव, चांदु महतो, बंटी महतो, राजेश कुम्भकार, मन्टु महतो, बादल कुम्भकार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही