Search

 
 
 

धनबाद: जेएसएससी जेई परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्रों ने किया सरकार का पुतला दहन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेएसएससी जेई परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दर्जनों छात्रों ने हाथ में तख्तियां लिए शनिवार 9 जुलाई को धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. पुतला दहन में शामिल छात्र चंदन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डिप्लोमा कर लंबे समय से छात्र जेएसएससी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. जब 3 जुलाई को परीक्षा होनी थी, तो उससे पहले ही पेपर लीक हो गई. इससे तैयारी कर रहे गरीब छात्रों का मनोबल टूट गया उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों को कई कॉल भी आया कि 15 से 20 लाख में अपनी सीट बुक कर लें, अन्यथा पछताना पड़ेगा. उन्होंने पेपर लीक मामले में सरकार और विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि इस कार्य से मख्यमंत्री की 5 लाख रोजगार की योजना अब समझ में आने लगी है. चंदन ने इस आंदोलन के माध्यम से मांग की है कि अगर सरकार गरीबों की है तो उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए जेएसएससी की परीक्षा रद्द करे. छात्रों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही