Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने 20 मार्च को विधानसभा में बरवाअड्डा के पास फ्लाईओवर बनाने की मांग की. उन्होंने सदन को बताया कि गोल बिल्डिंग से कांको मठ तक ऐट लेन सड़क का निर्माण हो रहा है. इधर श्रमिक चौक से बरवाअड्डा तक फोर लेन सड़क बन रही है. बरवाअड्डा चौक के पास दोनों सड़कें आपस में मिल रही हैं. यहां पेट्रोल पंप और कई बड़े-बड़े भवनों की वजह से भीड़-भाड़ की स्थिति रहती है. आने वाले समय में वहां दुर्घटना की संभावना बनेंगी. इसलिए श्रमिक चौक से बरवाअड्डा जाने वाली सड़क को फ्लाईओवर बनाकर नेशनल हाईवे से जोड़ा जाए, ताकि दोनों सड़कों से पार होने वाली गाड़ियों को कोई दिक्कत न हो.
धनबाद: विधानसभा में उठी बरवाअड्डा के पास फ्लाईओवर बनाने की मांग
Leave a Comment