Search

 
 
 

धनबाद: संथाल पिंडदान स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल सोमवार को पूर्व मंत्री सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अगुवाई में धनबाद जिला कल्याण पदाधिकारी से मिले. श्री मंडल ने केलियासोल प्रखंड के खाड़ापाथर सुसुनलिया स्थित संथाल पिडदान स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यटन स्थल के रूप में उसे विकसित करने की मांग की. श्री मंडल ने बताया कि खाड़ापाथर सुसुनलिया स्थित संथाल पिंडदान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग संबंधी एक पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को भेजा है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर उसे धरातल पर उतारा जाएगा.  मौके पर ठाकुर मांझी बोदीलाल हांसदा, खाडापाथर के मांझी हडाम नायके हडाम, दुलाल चक्र वर्ती, बिरेन्द्र अटल, सुवचन दां, काली सोरेन, देवन टुडू व सैकडों महिला पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही