Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बांग्ला भाषा व भाषियों को उचित मान-सम्मान देने की मांग

Advertisement
Advertisement

उन्नयन समिति ने उपायुक्त के जरिये मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का प्रतिनिधिमंडल 4 जुलाई मंगलवार को उपायुक्त संदीप सिंह से मिला व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में बांग्ला भाषा व भाषियों को उचित मान सम्मान देने की मांग की गई. समिति के बेंगू ठाकुर ने कहा कि ने झारखंड राज्य बांग्ला बहुल क्षेत्र है.  राज्य के 42 प्रतिशत से भी अधिक लोग बांग्ला भाषा बोलते और समझते हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बांग्ला ही बोलचाल की प्रमुख भाषा है. राज्य में सरकारी आंकड़ा भी 11 प्रतिशत बांग्ला भाषियों का है. विगत 23 वर्षों में सत्ता एवं शासन की ओर से बांग्ला भाषा व भाषियों की घोर उपेक्षा हुई है. समिति की सदस्य रेखा मंडल ने कहा कि सबसे अधिक संख्या में बांग्ला भाषी लोग धनबाद सहित अन्य जिलों में रहते हैं. रेलवे स्टेशनों में बांग्ला में लिखे गए नाम को साजिश के तहत मिटा दिया गया है. उन स्टेशनों में बांग्ला में नाम आजादी के बाद से ही लिखे गए थे. उन्होंने स्टेशनों पर बांग्ला भाषा में नाम लिखे जाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद  मंडल, रीना मंडल, कल्याण भट्टाचार्जी, राणा सुशोभन चक्रवर्ती, रघुनाथ राय, बबलू सरकार, समीर मंडल, राजू प्रमाणिक, टनी बनर्जी, बादल सरकार, सुरजीत चंद्रा, अमिताभ बनर्जी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही