Search

 
 
 

धनबाद : शेष विस्थापितों की अनुकंपा मुआवज़ा राशि बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग

 
विभिन्न मांगों को लेकर झामुमो का प्रतिनिधिमंडल डीवीसी के परियोजना प्रमुख से मिला Maithon : झामुमो के वरिष्ठ नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में मंगलवार एक अगस्त को विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीवीसी मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मैथन और पंचेत परियोजनाओं में बाकी बचे विस्थापितों को अनुकंपा के अनुरूप तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पन्द्रह लाख रुपये की मुआवजा राशि की भुगतान अविलंब करने की मांग की. इसके अलावा मैथन कालीपहाड़ी गांव में पेयजल के नलों में वृद्धि करने, मैथन क्षेत्र के सभी बाजारों में कंक्रीट सड़क, पेयजल, पेशाबघर, डस्टबिन और नालों की मरम्मत करने, दुकानों का मालिकाना परिवर्तन करने सहित मांगें भी परियोजना प्रमुख के समक्ष रखी. परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया. वार्ता में डीवीसी की ओर से परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे, डीजीएम अनुप पुरकायस्थ, मैनेजर (एचआर) प्रवीण कुमार व झामुमो की ओर से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल, उपेंद्रनाथ पाठक, वासू महतो, शंकर गांगुली, सागर मंडल मुख्य रूप से शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cultural-week-started-in-sindri-college/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही