Search

धनबाद : गोमो के केशलपुर मोड़ पर ब्रेकर लगाने की मांग

Gomoh : गोमो की चौता पंचायत के पूर्व उप मुखिया फरकेश्वर महतो ने 31 मई को जिला  परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी के प्रतिनिधि को आवेदन देकर गोमो-बाघमारा मुख्य पथ पर केशवपुर मोड़ के समीप ब्रेकर लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ब्रेकर नहीं रहने से मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं. वहां अब वाहन दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह जिला प्रशासन व हरिहरपुर थाना में भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक ब्रेकर नहीं बना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//