Search

 
 
 

धनबाद : कतरास स्टेशन से बंद ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू करने की मांग

 
Katras : कतरास रेलवे स्टेशन से बंद पड़ी ट्रेनों का परिचालन फिर से प्रारम्भ होने की वर्षगाँठ पर 24 फरवरी को रेल आंदोलनकारी कतरास स्टेशन पर जमा हुए. आंदोलनकारियों ने बंद पड़ी सभी ट्रेनों का परिचालन पुन: प्रारम्भ करने की आवाज़ बुलंद की. आंदोलनकारियों ने कहा की कतरास-कुसुंडा के बीच रेलवे लाईन पर आग का हवाला देकर इसे बंद करने की साज़िश की जा रही है. आंदोलनकारियों ने कहा कि  अगर शीघ्र कतरास में बंद पड़ी सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जायेगा. मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, विनय पासवान, मनोहर गुप्ता, शौकत खान, बलराम हरिजन, आरएस अग्रवाल, निमाई मुखर्जी, नरेश दास, अजय सिंह, परवेज इक़बाल इत्यादि उपस्थित थे. मालूम हो की जमीन के नीचे आग का हवाला दे कर इस रूट के सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था . लगातार चले आंदोलन के कारण वर्ष 2019 में फिर से कुछ को चालू किया गया. बाकी बंद पड़े ट्रेनों को फिर से चालू करने की मांग जोर पकड़ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही