Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  डीसी के जनता दरबार में भूमाफियाओं से बचाने की मांग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) समाहरणालय में शुक्रवार 3 मार्च को आयोजित डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में पलाश के पेड़ों की कटाई का मामला आया. शिकायतकर्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य अब्दुल मौरम ने बताया कि गोविंदपुर क्षेत्र की गैर आबाद 68 एकड़ भूमि पर लगे पलाश के पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं. भू-माफियाओं ने लगभग 1000 से अधिक पेड़ों को जेसीबी मशीन से काट कर आग लगा दी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में डीएफओ धनबाद के पास आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है. डीसी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए डीएफओ और सीओ को जांचच के आदेश दिए. कलियासोल प्रखंड से आए दिव्यांग राजू दत्ता ने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि वे दोनों पैर से चलने में असमर्थ हैं. उनके पास कोई रोजगार नहीं है. उन्होंने बकरी पालन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए भी आवेदन दिया था, परंतु आज तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है. इसके अलावा जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, बकाए वेतन, जमीन बंदोबस्ती की मांग, राशन कार्ड, मुआवजा, अवैध खनन, जलापूर्ति, लोन माफी, पारिवारिक विवाद, सड़क निर्माण, साइबर क्राइम से संबंधित आवेदन आया. डीसी ने  सभी आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने का आदेश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही