Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा-गोविंदपुर मेगा जलापूर्ति योजना चालू करने की मांग

Nirsa: निरसा (Nirsa) राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में सोमवार 27 फऱवरी को रांची नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपते हुए निरसा-गोविंदपुर मेगा जलापूर्ति योजना को चालू करने व भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को हटाने की मांग की. पत्र में कहा गया है कि अगर मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 15 मार्च के बाद रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. दूरभाष पर जानकारी देते हुए श्री गोस्वामी ने बताया कि प्रधान सचिव मनीष रंजन ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस योजना को एक माह के अंदर चालू किया जाएगा. साथ ही विभाग के अधीक्षण अभियंता मो रियाज आलम की मनमानी व भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई करने की बात भी कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही