Search

धनबाद : डुमरकुंडा घाट का हुआ सीमांकन, 12 से शुरू होगा बालू का उठाव

Maithon : झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला खनन विभाग के अधिकारी 11 मई को बालू घाटों का सीमांकन करने एग्यारकुंड अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने जिन पंचायतों के अधीन बालूघाट है, वहां के मुखियाओं के साथ बैठक की. बैठक में बालू उठाव, रॉयल्टी वसूली आदि से संबंधित सरकारी नियमों की जानकारी दी. इसके बाद डुमरकुंडा बालूघाट का सीमांकन किया गया. डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत की मुखिया संगीता पासवान ने बताया कि ग्रेड वन के तहत पंचायत को डुमरकुंडा चार नंबर बालूघाट के संचालन का अधिकार मिला है. इसके अंतर्गत डुमरकुंडा से सुंदरनगर तक बालू उठाव का निर्देश दिया गया है. सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 12 मई शुक्रवार से बालू का उठाव शुरू होगा. सरकार ने प्रति ट्रैक्टर 100 रुपए रॉयल्टी निर्धारित की है. जिला खनन विभाग के जियोलॉजिस्ट मानस पाल ने बताया कि विभाग ने एग्यारकुंड अंचल के चार बालूघाटों का सीमांकन करने का निर्देश दिया था. फिलहाल डुमरकुंडा 4 नंबर बालूघाट का ही सीमांकन हो पाया है. बाकी बचे गलफरबाड़ी, गोपीनाथपुर व बरमुड़ी बालूघाट का सीमांकन जल्द ही कर दिया जाएगा. मौके पर बीपीआरओ गोपालचंद्र गोराई, अजय पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chief-and-villagers-took-oath-of-cleanliness-in-gram-sabha/">धनबाद

: ग्रामसभा में मुखिया व ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp