Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 25 जून को हुई थी लोकतंत्र की हत्या : सांसद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद विधानसभा और धनबाद महानगर के संयुक्त तत्वावधान में 25 जून को इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स हाउस में भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. कार्यक्रम का आयोजन महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम के तहत किया गया था. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आज के दिन को काला दिवस बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन लोकतंत्र व संविधान की हत्या की थी. यह हमारे लोकतंत्र पर कलंक की तरह है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यों को बताते हुए कार्यकर्ताओं से 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील की. विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य को पूरा करने में कार्यकर्ताओं को समर्पण के साथ लग जाने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भाजपा के प्रबुद्ध मंडली को पार्टी का मार्गदर्शन करने की अपील की. कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, महा जनसंपर्क अभियान के समन्वयक मानस प्रसून, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने संबोधित किया. मौके पर भृगुनाथ भगत, प्रो सरिता श्रीवास्तव, वीरेंद्र हांसदा, प्रियंका कुमारी, अरुण राय, मुकेश सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद : कांग्रेस सेवा दल ने अगले चुनाव में राहुल को पीएम बनाने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही