Search

 
 
 

धनबाद: गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बलियापुर भाजपा कार्यालय समक्ष गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस महिला कमेटी ने प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा होली पर्व से पूर्व रसोई गैस सिलेंडर पर पचास रुपये और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 350 रुपये की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया. धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बहरी है, जिसके कानों तक आम आदमी की तकलीफ सुनाई नहीं देती है. आम जनता को मूल मुद्दों से भटका कर अंधभक्ति में लीन कर दिया है, जिसका खामियाजा आम जनता को मंहगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है. महिला कांग्रेस की धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने होली जैसे पावन पर्व से पूर्व गैस सिलेंडर पर मूल्य बढ़ोतरी कर जीवन को नारकीय बना दिया है. कहा कि मोदी सरकार लुटेरी हो गई है और मोदी तानाशाह रवैया अपनाकर देश की जनता को मंहगाई के भट्टी में झोंक रहे हैं. मौके पर निशा सिंह, गुड़िया देवी, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, रूबी खातून, सोनी सिंह, हेमलता देवी, सरोजनी मुर्मू, सावित्री कोड़ा, उषा यादव, सुनीता सिंह, पूजा कुमारी, आशा यादव, अजमेरी खातून, शाहीना बानो, मीना प्रजापति, पूनम देवी, देवी झा, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, सुनीता पासवान आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही