Search

 
 
 

धनबाद : BCCL की 25% हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ 3 जून को कोयला भवन पर प्रदर्शन

 
Dhanbad : BCCL की 25 प्रतिशत हिस्‍सेदारी शेयर बाजार में बेचने के निर्णय का भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320607&action=edit">(Dhanbad)

कोलियरी कर्मचारी संघ ने विरोध किया है. संघ के महामंत्री सह केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी ने 30 मई को जारी बयान में कहा कि  बीसीसीएल निदेशक मंडल की 438वीं बैठक में लिए गए इस फैसले के खिलाफ संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगा. यह निर्णय कंपनी के निजीकरण की साजिश है. बीसीसीएल का अस्तित्व और पहचान कोकिंग कोल के भंडार से ही है. 25% वि‍निवेश होने से कंपनी का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा. उन्‍होंने प्रबंधन से मजदूर और कंपनी विरोधी इस निर्णय को  तत्काल वापस लेने की मांग की है.

31 मई व 1 जून को सभी कोलियरियों में गेट-पिट मीटिंग

रामधारी ने कहा कि निदेशक मंडल के निर्णय के विरोध में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ 31 मई और 1 जून को बीसीसीएल की सभी कोलियरि‍यों व परियोजनाओं में गेट मीटिंग, पीट मीटिंग और सभा कर जन जागरण अभियान चलाएगा. इसके बाद 3 जून को सुबह 11 बजे से कोयला भवन के मुख्य द्वार पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. इस प्रदर्शन में बीसीसीएल के सभी एरिया से हजारों की तादाद में मजदूर भाग लेंगे. यदि इसके बाद भी प्रबंधन 25 प्रतिशत विनिवेश के फैसले को वापस नहीं लिया, तो उग्र आंदोलन कि‍या जाएगा. रामधारी ने मजदूरों से अधिक धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320652&action=edit">धनबाद

: आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस 31 मई को रद्द [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही