Search

 
 
 

धनबाद : जेएसएससी जेई परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जेपीएसएससी परीक्षा के रिजल्ट में फेर बदल का आरोप के बाद अब जेएसएससी जेई परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है. मंगलवार 5 जुलाई की देर शाम दर्जनों छात्र जेएसएससी जेई परीक्षा को रद्द करने की मांग की तख्ती लिये रणधीर वर्मा चौक पहुंचे. छात्रों ने जेएसएससी जेई परीक्षा रद्द करने की मांग की. मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया. 3 जुलाई की परीक्षा के समय 10 बजे से ठीक पहले प्रश्नपत्र वायरल होने का आरोप छात्रों ने लगाया है. परीक्षा सीट बेचने का भी गम्भीर आरोप लगाया गया है. छात्रों के प्रदर्शन को भाषा विवाद आंदोलन के नेतृत्वकर्ता जयराम महतो ने भी समर्थन दिया है. उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए युवाओं को ठगने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया. प्रदर्शन में शामिल छात्र चन्दन कुमार ने कहा कि सरकार जिस तरह जेपीएससी को निगल गई, उसी तरह जेएसएससी जेई को भी निगलना चाह रही है. 3 जुलाई को परीक्षा थी. सुबह 9 बजे प्रश्न पत्र वायरल कर दिया गया. सरकार को जांच करानी चाहिए. उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग की. प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही