Search

 
 
 

धनबाद : प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग को लेकर पशुपालन कर्मचारियों का प्रदर्शन

 
Dhanbad : धनबाद जिला पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर 24 जनवरी को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. झारखंड पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ के बैनर तले उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि विभाग एआई कर्मियों को मानदेय, टीकाकरण टैगिंग, रिपोर्टिंग आदि के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबे समय से लंबित है. इसके विरोध में कर्मचारी टीकाकरण कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाधित हुए हैं. उल्टे एआई कर्मियों को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी व पशुपालन निदेशक धमकियां दे रहे हैं. इससे कर्मचारियों में रोष है. उन्होंने कहा कि संघ की 4 सूत्री मांगों में पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्यरत एआई कर्मचारियों की नियमावली तैयार कर वरीयता सूची निर्गत करने, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय देने, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर नियमित करने तथा 60 वर्ष की उम्र तक सेवा की गारंटी देने की मांग शामिल हैं. बकाए का भुगतान सहित अन्य मांगों पर विभाग ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज होगा. धरना-प्रदर्शन में संघ की सचिव फूल कुमारी, संतोष कुमार सिंह, राजू रजक, पवन कुमार पांडे, शंकर मंडल, राहुल कुमार, बैजनाथ मंडल, संदीप कुमार आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hand-to-hand-program-of-congress-from-january-26/">धनबाद

: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही