Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बकाया भुगतान के लिए मुगमा क्षेत्रीय कर्यालय पर ठेकेदारों का प्रदर्शन

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में काम करने वाले स्थानीय ठेकेदारों ने बकाए के भुगतान की मांग को लेकर 14 फरवरी को मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के पास प्रदर्शन किया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. बीसीकेयू के बैनर तले आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक देवेन्द्र कुमार नायक के साथ वार्ता हुई. जीएम ने कहा कि बकाया पैसों का भुगतान चार माह के अंदर कर दिया जाएगा. इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया. ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि दो लाख से कम के काम स्थानीय ठेकेदारों को दिए जाएंगे. लेकिन मुगमा क्षेत्र में बाहर के ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है. इतना ही नहीं स्थानीय ठेकेदारों के बकाए का भुगतान करने में भी प्रबंधन आनाकानी कर रहा है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है. भुगतान के समय जीएम पोर्टल से काम कराने की बात कही जा रही है. सप्लायरों के पैसे का भुगतान करने में टालमटोल किया जा रहा है. वार्ता में महाप्रबंधक ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान अविलंब कर दिया जाएगाण् यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-protested-at-dahibari-colliery-regarding-outstanding-salary-payment/">धनबाद

: बकाया वेतन भुगतान को लेकर संयुक्त मोर्चा ने दहीबाड़ी कोलियरी में किया प्रदर्शन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही