Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वेतन में विलंब के विरोध में मजदूरों का कोलियरी के समक्ष प्रदर्शन

Nirsa : अप्रैल महीने की 6 तारीख तक मार्च का वेतन नहीं मिलने के विरोध में चापापुर कोलियरी के मजदूरों ने 6 अप्रैल को कोलियरी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रबंधन से वेतन भुगतान जल्द होने का आश्वासन मिलने के बाद ही मजदूर शांत हुए. प्रदर्शन बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले किया गया. यूनियन के अमित मुखर्जी ने कहा कि प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि हर महीने की दो तारीख को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन 6 अप्रैल तक वेतन देने की बात तो दूर मजदूरों को पेस्लिप तक नहीं दी गई है. उन्होंने मेहताडीह खदान में नई एसडीएल मशीन लाकर कोलियरी को तीनों पालियों में चलाने की मांग दोहराई. कहा कि लागातार मांग करने के बाद भी प्रबंधन ने अब तक कोई पहल नहीं की है. प्रदर्शन में परेश सोरेन, कासिम अंसारी, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, सलीम मियां, बामापदो बाउरी, मनभुल खान, धनेश्वर सिंह, कन्हाई मांझी, काजल गोराई, सोमेन चक्रवर्ती, वरुण दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही