Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में असंगठित मजदूर मोर्चा का प्रदर्शन

Jharia : झरिया (Jharia)   जनता मजदूर संघ कुंती गुट के असंगठित मजदूर मोर्चा ने शुक्रवार 10 फरवरी को कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में रोजगार, ट्रक लोडिंग,  स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावितों को  रोजगार, मोहल्ला में पानी की व्यवस्था आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी. मोर्चा के नेता शंभूनाथ राम ने बताया कि प्रबंधन ने यहां के लोगों का ठगने का काम किया है. घनुडीह से लोगों को विस्थापित कर बेलगड़िया भेज दिया, लेकिन रोजगार नहीं मिला.  क्षेत्र के अगल बगल में कई आउटसोर्सिंग परियोजना चल रही है, लेकिन स्थानीय लोग ठगे जा रहे हैं. जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहा. रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. इसलिए 15 फरवरी को रोजगार, पानी, बिजली आदि मांगों को लेकर गोलकडीह परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके पहले भी प्रबंधन ने स्थानीय बेरोजगारों को ट्रक लोडिंग के माध्यम से रोजगार देने का आश्वासन दिया था, जो आजतक नहीं दिया गया. अब आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं है. इस बार आर पार की लड़ाई होगी. मौके पर कृष्णा भुइयां, दीपक कुमार, सुनील कुमार, चंदन कुमार, बंटी भुइयां, विष्णु भुइयां, परमेश्वर, सुनीता देवी, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी सागर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही