Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में तालाब के अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

 

Nirsa : एग्यारकुंड प्रखंड के महुलबगान स्थित तालाब का अतिक्रमण किए जाने के विरोध के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को जीटी हार्डकोक ट्रेडर्स के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भकपा माले नेता रामजी यादव व रौशन मिश्रा कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तलाब में विगत 50 वर्षों से महुलबगान व आसपास के लोग छठ पूजा करते आ रहे हैं. तालाब की जमीन ईसीएल मुगमा एरिया की है. पिछले वर्ष ही ईसीएल मुगमा एरिया प्रबंधन ने तालाब का सौंदर्यीकरण कराया था. लेकिन कुछ दिनों से जीटी हार्डकोक ट्रेडर्स कंपनी द्वारा रात के अंधेरे में हाइवा से मिट्टी गिराकर कर तालाब की भराई की जा रही है. इससे तलाब का अस्तित्व संकट में आ गया है. ईसीएल मुगमा क्षेत्र के अधिकारियों ने तालाब की मापी भी करवाई है. प्रबंधन ने जीटी हार्डकोक के मालिक को पत्र भेजकर तालाब का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है. इसके बावजूद रात के अंधेरे में तलाब को भरा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तालाब में भरी गई मिट्टी नहीं हटाई जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-paid-tribute-to-late-vishwanath-mahato/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने दी दिवंगत विश्वनाथ महतो को श्रद्धांजलि

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही