Putki : बीसीसीएल की गोपालीचक ओसीपी में कार्यरत निजी कंपनी खैरा आउटसोर्सिंग की गतिविधियों से असुरक्षित महसूस कर रहे आसपास के ग्रामीणों ने 22 मार्च को कोलियरी क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ही ओसीपी का मुआयना करने पहुंचे पुटकी बलिहारी एरिया के महाप्रबन्धक अरुण कुमार को ग्रामीणों ने घेर लिया. महाप्रबन्धक करीब तीन घंटे तक बंधक बन अपनी सफारी गाडी में दुबके रहे. सीआईएसएफ, पुटकी थाना पुलिस और बीसीसीएल के अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से जीएम को मुक्त करने का अनुरोध किया, जिसे उनलोगों ने ठुकरा दिया. आंदोलनकारी जानलेवा बने ओबी डंप की व्यवस्था ठीक करने, ओसीपी की घेराबंदी, जले कोयला से निकल रही जहरीली गैस से बचाव, पौधरोपण, जल छिड़काव व श्मशान स्थल की ओर की जमीन को सुरक्षित करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीण मांगों से सम्बंधित पहले प्रबंधन को दिए ज्ञापन पर ध्यान नहीं दिए जाने और ओबी की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत से काफी नाराज थे. प्रदर्शन में दो सौ से ज्यादा लोग शामिल थे. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. प्रोजेक्ट ऑफिसर के अनुरोध पर दोपहर करीब दो बजे गोपालीचक कोलियरी ऑफिस में ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई. प्रबंधन के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए और जीएमउ को मुक्त किया. प्रबन्धन ने ओसीपी के निकट पौधरोपण करने, ट्रेंच कटिंग, जल छिड़काव, फेंसिंग करने व श्मशान घाट एरिया की ओर की जमीन से छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही. घेराव-प्रदर्शन में अभय कुमार सिंह, बजरंगी रजवार, विवेक कुमार, देव कुमार, शुभम कुमार, मोनू कुमार, प्रेम तुरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-and-407-vehicle-collided-in-barwadda-3-people-of-the-same-family-died-6-injured/">धनबाद
: बरवाअड्डा में टेम्पो व 407 वाहन में टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 6 घायल [wpse_comments_template]
धनबाद : पुटकी की गोपालीचक कोलियरी में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जीएम को 3 घंटे बनाया बंधक

Leave a Comment