Search

 
 
 

धनबाद : ढुल्लू महतो के प्रति प्रशासन की नीति के विरोध में प्रदर्शन 16 को

 
Jharia : झरिया (Jharia) के कॉमरेड एके राय स्मृति भवन में 14 फरवरी को बैठक कर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के प्रति राज्य सरकार व धनबाद जिला प्रशासन की गलत नीति की निंदा की गई. इसके विरोध में 16 फरवरी को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. मजदूर नेता साबुल गोराय व पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि जनता दरबार लगाकर गरीबों व पिछड़ों की बातें सुनने वाले विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन साजिश रच रहा है. इसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.] उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. हत्या, रंगदारी, कोयला-लोहा चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. आपराध पर अंकुश लगाने की बजाय जिला प्रशासन विधायक के खिलाफ धारा 120 बी का गलत प्रयोग कर रहा. रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर इसका पर्दाफाश किया जाएगा. बैठक में वीरेंद्र साहू, राकेश साव, राजेश साव, सोनू गोराई, सिधु साहू, मोहन प्रसाद, निरंजन महतो,विद्यासागर, संजय साहू,विजय साहू आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-organization-honored-dr-drolia-for-the-rescue-work-in-the-fire/">धनबाद

: अग्निकांड में बचाव कार्य के लिए डॉ. ड्रोलिया को संस्था ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही