Search

 
 
 

धनबाद : पेंशन सिस्टम व डीवीसी के निजीकरण के खिलाफ सभी परियोजनाओं में प्रदर्शन 4 को

 

 डीवीसी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म की बैठक में आंदोलन की घोषणा

Maithon : डीवीसी कर्मचारियों व पेंशनरों का संगठन डीवीसी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म की बैठक 27 जून को मैथन स्थित डीवीसी श्रमिक यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में निजी पेंशन सिस्टम को सेंट्रलाइज करने व डीवीसी कानून 1948 में संशोधन कर संस्थान को निजी हाथों में सौंपने की सरकार की साजिश के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत डीवीसी की सभी परियोजनाओं में 4 जुलाई को विक्षोभ प्रदर्शन किया जाएगा. ज्वाइंट प्लेटफार्म के मीडिया प्रभारी धर्मदेव सिंह ने बताया कि आंदोलन के तहत मैथन में भी 4 जुलाई को डीवीसी मिश्रित भवन के समक्ष सभी कर्मचारी व पेंशनभोगी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और परियोजना प्रमुख को डीवीसी चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. डीवीसी के स्थापना दिवस पर 7 जुलाई को मिश्रित भवन के सामने 12 घंटा सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी प्रबंधन मांगों पर विचार नहीं करता है, तो सभी कर्मी व पेंशनर्स अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को विवश होंगे. बैठक में ज्वाइंट प्लेटफॉर्म के केंद्रीय नेता जीवन आईच, कर्मचारी संघ के महामंत्री सुब्रतो मिश्रा, डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री तापस कुंडू, रजत दत्ता जी राम, नवेंदु चक्रवर्ती, शौगत बनर्जी, निशिथ मुखर्जी, मदन मेहता, दीपा विश्वास, अर्जुन पाठक, डीएन यादव, सुधीर पांडेय, राजू मुखर्जी, एसके घोष, केके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hundreds-of-workers-associated-with-prime-ministers-mera-booth-sabse-strongest-program/">धनबाद

: प्रधानमंत्री के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही