Search

धनबाद: थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, फिर मिले 9 मरीज

 प्रभावित क्षेत्र में लार्वानाशी दवा का छिड़काव व फॉगिंग जारी

Dhanbad : धनबाद में डेंगू अपना पांव पसारता ही जा रहा है. हर रोज डेंगू के मरीज एसएनएमएमसीएच में भर्ती हो रहे हैं. एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को 18 सितंबर को 11 और बुधवार 20 सितंबर को 15 सैंपल एलाइजा जांच के लिए मिले थे. कुल 26 सैंपलों की जांच बुधवार 20 सितंबर को हुई, जिसमें 8 पॉजिटिव पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक रिया कुमारी, सचिन कुमार पासवान, भारती कुमारी, प्रभास राव, प्रवीण कुमार यादव, किरन कुमारी, सुरेश दास, असफाक आलम डेंगू पॉजिटिव मिले हैं. सभी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है.उधर, जोड़ापोखर सीएचसी से भी जांच के लिए 11 सैंपल एलाइजा जांच के लिए एसएनएमएमसीएच भेजे गए थे, जिसमें एक शंकर यादव डेंगू पॉजिटिव मिला. बुधवार को कुल 9 डेंगू पीड़ित मिले. मंगलवार को अवकाश होने की वजह से लैब में जांच नहीं हो सकी थी. विगत सोमवार को प्राप्त 37 सैंपल की जांच बुधवार को हुई. अब तक जिले से 28 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं. उनमें कई लोग स्वस्थ भी हुए हैं. दूसरी ओर जिस क्षेत्र से डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग लगातार कंटेनर सर्वे करा रहा है. वहां लार्वानाशी दवा के छिड़काव के साथ फॉगिंग कराई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp