Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:घर में ताक-झांक करने से मना किया तो चाकू मार कर ले ली जान

Maithan :  कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अली मुहल्ला में 27 मई शनिवार की सुबह दस बजे चंगलू अंसारी ने पड़ोसी राजू अंसारी (25) की चाकू मार कर हत्या कर दी. उसके पेट एवं गर्दन पर वार किया गया.घायलावस्था में उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. मृत युवक राजू की मां एवं बहन ने बताया कि आरोपी चंगलू खिड़की से घर के अंदर ताक झांक करता था. यही शिकायत लेकर राजू उसके घर गया था. ताक झांक करने से मना किया तो नशे में गुस्साये चंगलू ने चाकू निकाला और राजू के पेट व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.  जख्मी होकर राजू बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा. चाकू के वार से उसकी अंतड़ी बाहर निकल गयी थी. इस बीच चंगलू मौके से फरार हो गया.   सूचना पाकर कुमारधुबी पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस ने चंगलू को गिरफ्तार करने के लिये उसके घर पर छापा मारा, मगर वह फरार हो चुका था. उसके घर के सामने खून के धब्बे के निशान पाये गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही