Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सदर अस्पताल की डेंटल मशीन हुई दुरुस्त, मरीज-डॉक्टर खुश

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल की डेंटल मशीन शुक्रवार 9 जून को दुरुस्त कर ली गई है. इसी के साथ अब सदर अस्पताल में दांत की बीमारी का इलाज अत्याधुनिक मशीनों से किया जा सकेगा. यह जानकारी देते हुए दंत चिकित्सक डॉ नेहा केशरी ने बताया कि पिछले कई महीने से ऑटोमेटिक मशीन बंद पड़ी थी. मशीन का वाटर ड्रेनेज सिस्टम काम नहीं कर रहा था. पावर सप्लाई करने वाला स्टेबलाइजर भी बंद था. हाई पावर लेने के कारण वायरिंग की भी समस्या थी. अब तमाम समस्याओं का समाधान हो गया है. मरीजों का इलाज अब पहले की अपेक्षा बेहतर ढंग से किया जा रहा है.

   शुभम संदेश ने छापी थी खबर

ज्ञातव्य है कि पिछले एक माह से सदर अस्पताल के डेंटल ओपीडी में लगी मशीन वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा स्टेबलाइजर के बिगड़े होने के कारण बंद थी. मरीज को ऊपर नीचे करने वाला ऑटोमेटिक चेयर, दांतों में सूनापन लाने, उसकी सफाई करने, घिसाई करने समेत कई कामें मे बाधा हो रही थी. दांत के मरीजों का इलाज डॉक्टर हड़बा और हथौड़ा से कर रहे थे. कई मरीजों को सिर्फ दवा देकर घर भेज दिया जाता था. मरीजो की समस्याओं को देखते हुए पिछले दिनों शुभम संदेश ने प्रमुखता से खबर भी छापी थी. इसके बाद प्रबंधन ने संज्ञान में लेते हुए मशीन को दुरुस्त कराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही