Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीईओ ने 23 प्रधान परीक्षक और सह परीक्षकों के वेतन पर लगाई रोक

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षकों से डीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है. जिले के पांच केंद्रों पर कॉपी की जांच हो रही है. 12 मई को कॉपी जांच शुरू हुई थी, जिसमे 73 प्रधान परीक्षक और सह परीक्षक अनुपस्थित थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने 73 प्रधान परीक्षक और सह परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, जबकि 23 प्रधान परीक्षकों तथा सह परीक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है. बता दें कि कॉपी की संख्या ज्यादा और शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण समय पर कॉपी जांच पूरी नहीं हो पा रही है. विषयवार प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षक को 5 मूल्यांकन केंद्रों में नियुक्त किया गया है. मूल्यांकन केंद्र निदेशकों द्वारा अनुपस्थित प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षक की सूची शिक्षा विभाग कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-for-the-person-who-cooperated-with-the-accused-of-rape/">धनबाद

: दुष्कर्म के आरोपी को सहयोग करने वाले को 20 साल कैद  की सजा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही