Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला शिक्षा विभाग ने 12 वर्षों से कार्यरत 82 शिक्षकों का ससमय वरीय वेतनमान का अनुमोदन किया. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों को लाभ मिला. इसको लेकर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव जय होरो के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ सह डीएसई भूतनाथ रजवार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर कृतज्ञता व्यक्त की. संघ के सचिव जय होरो ने कहा कि डीएसई ने प्रवरण वेतनमान और वर्ष 1999 से लंबित फोर्थ ग्रेड में प्रोन्नति के मामले को भी मुकाम तक पहुंचाया. इस अवसर पर संगठन सचिव आरएन यादव, अजय कुमार दुबे, अर्चना कुमारी, पूनम मिश्रा, गौतम सहाय, ब्रज भूषण, लक्ष्मी नारायण, राहुल चौबे, शांति भूषण, आनंद सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय, दयानंद सिंह यादव, बेनी माधव, अनंत कुमार महली, दिनेश दास, रामशरण महतो, राहत हुसैन, नूर मोहम्मद, पीयूष दास, अजय कुमार चौहान, निखिल कुमार मंडल, आशीष कुमार मंडल, संतोष कुमार मुखर्जी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: वरीय वेतनमान का अनुमोदन करने पर डीईओ का जताया आभार
Last Updated: Mar 24, 2023 12:00 AM (IST)