Search

धनबाद:  डीईओ ने किया माध्यमिक परीक्षा मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार 2 मई को माध्यमिक परीक्षा मूल्यांकन कार्य का औचक निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने किया. उन्होंने परीक्षकों द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं और परीक्षकों की उपस्थिति की भी जांच की. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव जय होरो ने बताया कि बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने में समस्या की वजह से विगत 3 दिनों से किसी परीक्षक की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है. निरीक्षण के बाद डीईओ ने बताया कि मूल्यांकन कार्य और दो-तीन दिन चलेगा. संस्कृत विषय के शिक्षकों की कमी के कारण इस विषय का मूल्यांकन लंबा चल सकता है. इसके लिए दूसरे मूल्यांकन केंद्र से परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि रिजल्ट समय पर प्रकाशित किया जा सके. मौके पर मूल्यांकन केंद्र की निदेशक कावेरी सरकार भी मौजूद थी. बता दें कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विगत 23 अप्रैल से चल रहा है. ज़िले में माध्यमिक स्तर के लिए दो केंद्र एवं इंटरमीडिएट स्तर के लिए 3 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp