Search

 
 
 

धनबाद: डीईओ पहुंचे चिरकुंडा जेकेआरआर प्लस टू विद्यालय, शिक्षकों ने समस्याएं बताई

 

औचक निरीक्षण के बाद डीईओ ने दिक्कतों को दूर करने का दिया आश्वासन

Maithan : धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने 23 अगस्त बुधवार को चिरकुंडा जेकेआरआर प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीईओ ने स्कूल भवन, पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ रजिस्टरों की जांच की. शिक्षकों व बच्चों से पूछताछ की. बच्चों के नामांकन की भी जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिये. शिक्षकों ने डीईओ को स्कूल की समस्याओं से भी अवगत कराया. शिक्षकों ने बरसात के मौसम में परेशानियों और कमरे की कमी से उन्हें अवगत कराया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही दिक्कतों को दूर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह उनका औचक निरीक्षण था, जिसके तहत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच की गई. हालांकि वह बहुत संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसको मॉडरेट कह सकते है, आने वाले दिनों में और सुधार की जरूरत है. उनके साथ डॉक्टर महेश केवट, वेद प्रकाश मिश्रा, रहमत मुर्तजा, रावलेश कुमार, बालमुकुंद प्रसाद, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही