Search

 
 
 

धनबाद : डीईओ ने परसबनिया प्लस टू उच्च विद्यालय के 6 शिक्षकों को हटाया

 

स्कूल की 18 छात्राओं के मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा से वंचित रहने पर की कार्रवाई 

Baliapur : बलियापुर प्रखंड के बुनियादी प्लस टू उच्च विद्यालय, परसबनिया की 18 छात्राएं मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा से वंचित रह गईं. इससे नाराज डीईओ भूतनाथ रजवार ने विद्यालय के छह शिक्षकों को हटाकर उनके मूल विद्यालय में भेज दिया. हटाए गए शिक्षकों में केदारनाथ महतो, जमीर अख्तर, कमलेश प्रसाद कमल, उमेश प्रसाद सिंह, शंभू कुमार, आलोक नारायण सिन्हा शामिल हैं. डीईओ ने उन्हें अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि छात्राओं के मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं देने के लिए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी. प्रधान शिक्षक महेश प्रसाद साहू से स्पष्टीकरण मांगा है. विद्यालय में फिल्हाल प्रधान शिक्षक समेत कुल पांच सरकारी व पांच सहायक शिक्षक हैं. प्रतिनियुक्त छह शिक्षकों के हटाए जाने से विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित होगा। इसको लेकर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में रोष है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-auto-driver-dies-after-being-hit-by-car-in-barwada-3-including-woman-injured/">धनबाद

: बरवाअड्डा में कार के धक्के से ऑटो चालक की मौत, महिला समेत 3 जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही