Dhanbad : देवघर जिले के बिलासी टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिप्रा का चयन बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) के माध्यम से सहायक लोक सुरक्षा एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के रूप में हुआ है. शिप्रा ने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई है. शिप्रा ने बताया कि इससे पूर्व वह यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 में भी पहले प्रयास में सफल हुई थी. गेट एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग परीक्षा-2021 में उन्हें 57 वां रैंक प्राप्त हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में 96.4% अंक के साथ मैट्रिक, जबकि 94.5% अंक के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी. इसके बाद बीआईटी मेसरा, रांची से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था. जिसके बाद एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में उनका कैंपस प्लेसमेंट भी हुआ था. शिप्रा के पिता रविंद्र कुमार मालवीय जल संसाधन विभाग, झारखंड में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां सीमा मालवीय गृहिणी है. शिप्रा ने बताया कि वह सेल्फ स्टडी से ही यूपीएससी की तैयारी कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-two-sides-in-fularitand-many-injured-tension/">धनबाद
: फुलारीटांड़ में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल, तनाव [wpse_comments_template]
धनबाद : पहले प्रयास में अधिकारी बनीं देवघर की शिप्रा
Leave a Comment