Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बकाया बिजली बिल के वन टाइम सेटेलमेंट को इस माह 20 कैंप लगाएगा विभाग

Dhanbad : विद्युत एरिया बोर्ड धनबाद (Dhanbad) के जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व वसूली को लेकर 10 मई को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने पर चर्चा हुई. धनबाद सर्किल में मई में 35 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है. जीएम ने बकाया बिजली बिल के वन टाइम सेटेलमेंट के लिए इस माह सब डिविजन कार्यालय स्तर पर 20 कैंप लगाने का निर्देश दिया. साथ ही वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही. जीएम ने अधिकारियों को बिजली चोरी रोकने के लिए पूरे एरिया में बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, केके सिंह, शिवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार सहित सभी सहायक व कनीय अभियंता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-examination-will-be-done-by-adding-vacant-seats-in-the-next-manpower-budget-in-cil-siddharth-gautam/">धनबाद

: सीआईएल में अगले मैनपावर बजट में खाली सीटें जोड़कर होगी परीक्षा- सिद्धार्थ गौतम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही