Search

 
 
 

धनबाद : हाइवा खलासी के आश्रित को मिलेगा 4 लाख रु. मुआवजा, 48 घंटा बाद सहमति

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-clue-of-criminals-even-after-24-hours-of-robbery-in-dhansars-jewelers-shop-case-against-5-unknown/">

(Dhanbad) जिले के निरसा निवासी हाइवा खलासी सागर रवानी की दो दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. घटना के 48 घंटे बाद मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी. वहीं बीडीओ ने अलग से एक लाख रुपए दिलाने का आश्वासन दिया है. इसके बाद ग्रामीणों ने 4 सितंबर को आपना आंदोलन समाप्त कर दिया. एमपीएल में चलने वाले हाइवा के खलासी निरसा के समंधपुर निवासी सागर रवानी की मौत गुरुवार की रात दो हाइवा की टक्कर में हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण शव को समंधपुर मोड़ के पास रख कर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे. आंदोलन में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, मुखिया उज्जवल कुमार तिवारी, समाजसेवी रतन तिवारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास, भाजपा नेता मन्नू तिवारी एवं ग्रामीण शामिल थे. करीब 48 घंटे के बाद ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें तीन लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी. वही निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी के तरफ से एक लाख बीस हजार रूपए मुआवजा के रूप में जल्द ही दिलवाने का आश्वासन दिया गया। कुल मिलाकर चार लाख बीस हजार की राशि आश्रित को मुआवजा के रूप में मिलने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. इसके साथ ही हाइवा का परिचालन शुरू हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-congratulated-brajendra-singh-on-becoming-the-vice-president-of-district-20-point-committee/">धनबाद

: ब्रजेंद्र सिंह के जिला 20 सूत्री कमेटी का उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही