Search

 
 
 

धनबाद : आश्रितों को नहीं मिली नौकरी, झमाडा कार्यालय में प्रदर्शन

 

झमाडा कार्यालय में दो साल से धरना जारी

Dhanbad : अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग को लेकर झमाडा के आश्रितों ने गुरुवार को झमाडा कार्यालय में परिजनों के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान झमाडा एमडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द बहाली करने की मांग की. प्रदर्शन में शामिल झमाडा में कार्यकाल के दौरान मृत हुए कर्मचारियों के आश्रितों ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा झमाडा प्रबंधन को कई बार मृतक के आश्रितों को नियुक्ति के लिए निर्देश दिया गया, लेकिन आज तक झमाडा प्रबंधन के द्वारा नियुक्ति को लेकर कोई पहल नहीं की गई. जबकि वर्तमान में झमाडा की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार है. झमाडा प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है. परिवार भुखमरी और बीमारी से मरने को विवश है. उन्होंने कहा कि 3 दर्जन से अधिक आश्रित नियोजन की मांग को लेकर 22 फरवरी 2022 से अनिश्चितकालीन धरना पर हैं. इस बीच परिजनों के साथ भिक्षाटन करते हुए डीसी से भी गुहार लगाई गई. लेकिन आज तक हम आश्रितों को न्याय नहीं मिला. इसे लेकर आज फिर एक बार झमाडा कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और जल्द नियुक्ति करने की मांग की गई. जब तक आश्रितों के साथ सरकार, जिला प्रशासन, झमाड़ा प्रबंधन न्याय करते हुए नियुक्ति नहीं देते हैं यह आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-not-be-able-to-attend-the-budget-session-court-rejects-the-petition/">हेमंत

सोरेन बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, कोर्ट ने खारिज की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही