Search

 
 
 

धनबाद : झमाडा कर्मियों के आश्रितों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 
अनिश्चितकालीन धरना के 520 दिन पूरे, अनुकंपा बहाली की कर रहे मांग
Dhanbad : अनुकंपा बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे झमाडा कर्मियों के आश्रितों का गुरुवार 27 जुलाई को 520 दिन पूरे हो गए हैं. दूसरी ओर झमाडा प्रबंधन ने अबतक कोई पहल नहीं की है. जिससे खफा आश्रितों ने अपने साप्ताहिक आंदोलन के तहत गुरुवार को कार्यालय परिसर में प्रबंधन के खिलाफ घंटों नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया. इस दौरान आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे आश्रित मेहराबुल अंसारी ने कहा कि सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बावजूद झमाडा प्रबंधन अपने तानाशाही रवैया पर कायम है. जिसके लिए सरकार भी पूरी तरह से ज़िम्मेवार है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द कोई फैसला नहीं लेता तो आंदोलन और उग्र होगा. जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. प्रदर्शन में मुख्य रूप से कुलदीप प्रामाणिक, विक्की रावत, इंद्रजीत सिंह, मंज़र आलम, अनुज कुमार, कमलेश कुमार, आबिद अंसारी, प्रेमचंद कुमार, धीरेंद्र राम, दुलाली देवी, मेहराबुल अंसारी, विशाल कुमार चौधरी, मो० अज़हरुद्दीन खान, ऋषभ झा, संजय राम, शुभम आशीष, गौतम कोरंगा, गौरी शंकर हाड़ी, संजीत मंडल, दुलाल कोरंगा, उर्मिला देवी, अजय कुमार वर्मा, विक्की राम, अमित सिंह इत्यादि शामिल रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-took-oath-to-eradicate-child-marriage-labor-trafficking-and-child-sexual-abuse/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: बाल विवाह, मजदूरी, तस्करी व बाल यौन शोषण मिटाने की शपथ ली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही