Search

 
 
 

धनबाद : जमाकर्ताओं ने सहारा इंडिया के मालिक सुब्रतो राय का फूंका पुतला

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सहारा इंडिया से दस लाख उपभोक्ताओं के जमा पैसे की मांग को लेकर संयुक्त आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया. सभी ने सहारा इंडिया के मालिक सुब्रतो राय के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन किया. आंदोलन में शामिल नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि धनबाद में करीब दस लाख निवेशकों का पैसा बकाया है.  सहारा इंडिया न तो उनके पैसे लौटा रही है और न ही सरकार की ओर से कड़े आदेश दिए जा रहे हैं. जमाकर्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लड़कियों की शादी और पढाई भी बाधित हो रही है. सरकार को जल्द उन पर कारवाई करे और बकायेदारों का भुगतान कराए. सहारा के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में इस आंदोलन में शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-is-not-cooperating-in-reducing-pollution-municipal-commissioner/">धनबाद

: प्रदूषण कम करने में बीसीसीएल नहीं दे रहा सहयोग- नगर आयुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही