Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के प्रथम दिन 12 अक्टूबर को टुंडी प्रखंड के बरवाटांड़ पंचायत भवन, कलियासोल प्रखंड के आंखद्वारा पंचायत, निरसा प्रखंड के बैजना पंचायत, तोपचांची प्रखंड के भुईया चितरो पंचायत, बाघमारा प्रखंड के बगदाहा पंचायत, कुमारजोरी पंचायत, बगरा पंचायत, बलियापुर प्रखंड के अलकडीहा पंचायत,एग्यारकुंड के आमकुडा पंचायत, गोविंदपुर के जियलगोड़ा और अमरपुर पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. कार्यक्रम को क्रियान्वित कराने के लिए उपायुक्त संदीप सिंह ने 11 अक्टूबर को पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. धनबाद के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, पूर्वी टुंडी के लिए जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, टुंडी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा, कलियासोल के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निरसा के लिए अमर प्रसाद कार्यपालक दंडाधिकारी, तोपचांची के लिए निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, बाघमारा के लिए अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, बलियापुर के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, एगारकुंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी व गोविंदपुर के लिए निदेशक एनईपी इंदु रानी जिला स्तरीय वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]
धनबाद: ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ की सफलता के लिए हुई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
Last Updated: Oct 11, 2022 12:00 AM (IST)